खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ की बैठक में एस सी, एस टी समुदाय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई । जिला अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता व जिला महासचिव राहुल पुजारी के संचालन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि केएल आर्य थे ।बैठक में सभी वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे गए एवं सर्वसम्मति से निम्न बिंदुओं पर चर्चा पश्चात प्रस्ताव पारित किया गया।
1:- मृतक आश्रित कर्मियों के आश्रितों को संबंधित विभागों द्वारा समय पर भुगतान किया जाय एवं समय पर रोजगार प्रदान किया जाए ।
2:-विभिन्न विभागों में दशकों से पार्ट टाइम पर अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को विनियमित कर स्थाई रोजगार प्रदान किया जाय।
3:- संगठन को मजबूती दिलाए जाने के उद्देश्य से समय-समय पर उच्चाधिकारियों एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ समस्याओं के निराकरण हेतु वार्ता करना एवं ज्ञापन प्रेषित किये जायेंगे।
आज की बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केएल आर्य, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन सुशील, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार,
जिला महासचिव राहुल पुजारी, उपसचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष नेमीचरण, नगर अध्यक्ष राजेश खत्री, महामंत्री मनोज भारती, कोषाध्यक्ष हरीश पुजारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page