खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भागीरथी जोशी के निर्देशन में चल रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे अभियान में  ग्राम पंचायत आंवलाकोट,  ग्राम पंचायत दोहनिया (कोटाबाग), ग्राम राजपुरा हेमपुर हल्दुआ रामनगर को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है ।
     यहां के ग्राम प्रधानों द्वारा अपने गांव को तंबाकू मुक्त जोन घोषित करने के लिए लिखित रूप में जानकारी दी गई है । इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनका आभार प्रकट किया गया।  साथ ही जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अपील की गई कि वह भी अपने ग्राम को अति शीघ्र तंबाकू मुक्त करें ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी चिकित्सा अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों को तंबाकू मुक्त करने के लिए कठोर कार्यवाही करें । जिसके लिए चालानी कार्यवाही करते रहें ।शीघ्र ही अस्पतालों को तंबाकू मुक्त जून घोषित कर लिखित सूचना से  सी एम ओ ऑफिस को अवगत कराएं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि तंबाकू नियंत्रण के तहत अभियान 31 मई तक जारी रहेगा । इसके तहत तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी से लगातार लोगों को अवगत कराया जा रहा है। जागरूकता बनाए रखने हेतु आशा आंगनबाड़ी की भी मदद ली जा रही है।
तंबाकू नियंत्रण के तहत कोटपा एक्ट 2003 के तहत धारा 4 और धारा 6 में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत व पुलिस विभाग द्वारा अपने सभी चौकियों व थानों में  तम्बाकू मुक्त बोर्ड लगा दिए गए हैं।
डॉ0 तरुण कुमार टम्टा नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों की मदद को ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है।  ऐसे व्यक्तियों की विभाग न केवल काउंसलिंग कर रहा है बल्कि निशुल्क दवा भी दे रहा है
ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page