खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट बुधवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भुवन चन्द्र हर्बोला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने माल रोड स्थित उनके आवास पहुंचे । भुवन चन्द्र हर्बोला का तीन दिन पूर्व हृदयाघात से निधन हो गया था ।

ALSO READ:  सांसद अजय भट्ट ने किया ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल का निरीक्षण, जीर्णोद्धार एवं पुनर्संचालन के दिए निर्देश

 

    इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्व. भुवन चन्द्र हर्बोलाको श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें आर एस एस का वरिष्ठ नेता व कांठी जनसंघी बताया । कहा कि पार्टी को निधन से अपूरणीय क्षति हुई है । उन्होंने स्व. भुवन चन्द्र हर्बोला के पुत्रों व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया ।
 इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,मनोज जोशी, अरविंद पडियार,दयाकृष्ण पोखरिया, पूरन मेहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।
ALSO READ:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल 21 जून को नैनीताल क्लब में होगी "सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व" विषय पर संगोष्ठी ।

You missed

You cannot copy content of this page