खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट, नैनीताल ।  श्री भूमिया मन्दिर में शिवलिंग स्थापना के दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा पाठ का भव्य समापन किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान से संपूर्ण क्षेत्र भक्ति भाव में डूबा हुआ रहा।आचार्य हरीश वारियाल और संजय सती के सानिध्य में ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव, बम बम भोले और शिवजी के जयकारों के मंदिर समिति के सदस्यों, स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं व मुख्य यजमानों ने मंत्रोचार के साथ मन्दिर परिसर में वस्त्राधिवास,जलाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रुद्रीपाठ, फलावास,मिष्ठानवास, प्राण प्रतिष्ठा,लिंगार्चन,पूर्णाहुति हवन,आरती आदि अनुष्ठान कराए । जिसके बाद भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।   इन कार्यक्रमों में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ युवाओं ने विशेष सहयोग दिया ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

मंदिर समिति ने इस  सफल आयोजन के लिए सभी स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

You missed

You cannot copy content of this page