खबर शेयर करें 👉

भीमताल नगर के बुजुर्ग नागरिक एवं नगर पंचायत में नामित सभासद धर्मानंद जोशी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है । निधन का समाचार मिलते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। शोकाकुल लोगों के अनुसार नगर की विभिन्न समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाले एक अनुभवी व्यक्ति को भीमताल ने खो दिया। इनके निधन पर विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व मंत्री गोविंद बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट, नगर पंचायत सभासद देवेंद्र चनौतिया, पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, सुनीता पांडे, योगेश तिवारी, भास्कर भगवाल, विजय पढालनी, नितिन राणा, दिनेश सांगुडी, रमेश भट्ट, सौरभ रौतेला, धन सिंह राणा, गीता पांडे, कमला आर्या, संदीप पांडे, सभासद भारत लोसाली, ललित मेहरा, नीरज रेकुनी, भुवन पड़ियार, दीपक कुमार, लवेन्द्र रौतेला, आशु पाठक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, प्रधान राधा कुल्याल, प्रेम कुल्याल, पवन जोशी, पूरन जोशी, आशा आर्या समेत विभिन्न सँगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख जताया है। इधर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट समेत सभासदों व कर्मचारियों ने बुजुर्ग सभासद के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

You missed

You cannot copy content of this page