खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । श्री माँ नयना देवी मन्दिर अमर उदय ट्रस्ट की शुक्रवार 27 अक्टूबर को तीन साल के लिये गठित नई कार्यकारिणी में सभी पुराने पदाधिकारियों को पुनः चुन लिया गया है  ।
             वर्तमान पदाधिकारियो का तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने ट्रस्ट की बैठक बुलाई । जिसमें वरिष्ठ न्यासी डा० डी० पी० गंगोला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
  चुनाव अधिकारी की निगरानी में विधिवत चुनाव सम्पन्न हुए ।  जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर  राजीव लोचन साह को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया । जबकि  उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, सचिव हेमन्त कुमार साह, उपसचिव प्रदीप साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी को बनाया गया ।
इसके अतिरिक्त न्यासी कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राजेन्द्र नाथ शाह, मदन मोहन साह, शैलेश साह, ई. राधा रमण,
 पान सिंह  ढैला, मनोज चौधरी, चारु साह, डॉ. डी पी गंगोला, प्रवेन्द्र नाथ शाह, महेश लाल साह शामिल हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page