नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा नैनीताल दारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को रामसेवक सभा भवन में सामूहिक उपनयन (जनेऊ संस्कार) की तैयारी शुरू कर दी गई है ।
इस क्रम में सभा भवन को रंग रोगन के साथ ही रंगीन झंडियों व पतंगों से सजाया जा रहा है । इस वर्ष तीन दर्जन बटुकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है ।
जनेऊ संस्कार समारोह की तैयारी में रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाडी, प्रबंधक विमल चौधरी, ललित साह, कैलाश बोरा आशु, गिरीश एडवोकेट मनोज शाह, प्रो ललित तिवारी, मोहित लाल साह, हीरा रावत,आनन्द सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।


