खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड की दो अन्य आंगनबाड़ी वर्कर बनी राष्ट्रीय सदस्य ।

देहरादून । उत्तराखंड की सुशीला खत्री ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एम्पलाईज फैडरेशन की सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई। इसके साथ साथ ममता बादल व आशा काण्डपाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया व्यापक जनसंपर्क, बांटे फलदार पौधे, जनता से किया संवाद ।

 

जयपुर (राजस्थान) में सम्पन्न हुई ऑल इंडिया आंगनवाड़ी एम्पलाईज फैडरेशन की बैठक में देश के सभी प्रान्तों की आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। जिसमें सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष व ममता बादल व आशा काण्डपाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाने पर उत्तराखण्ड से फेडरेशन में जगह मिली है जबकि फेडरेशन में पूरे भारत से आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को लिया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page