नैनीताल । भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष व समाजसेवी कविता गंगोला द्वारा गुरुवार को पटवाडांगर क्षेत्र स्थित मौना बाना प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए ।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में कविता गंगोला के साथ भाजपा के नैनीताल ग्रामीण मंडल के प्रभारी आनंद सिंह बिष्ट, नैनीताल ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, नैनीताल मंडल के पंकज बर्गली, प्रधानाध्यापिका डॉ. भावना पलडिया, सहायक अध्यापिका सीमा पांडे, प्रधानाध्यापिका लोचुसानी श्रीमती मेहता, श्री रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुनीता मेहता, सहायिका मिनी आंगनबाड़ी रेखा पांडे, दीपा मेहता,मुन्नी,भोजन माता सरोज एंजेलो व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे ।
सामाजिक कविता गंगोला द्वारा मौना बाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को स्वेटर बांटने पर भाजपा के नैनीताल ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने कविता गंगोला,आनन्द बिष्ट,पंकज बर्गली के प्रति आभार व्यक्त किया ।


