खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एन एस यू आई, के नैनीताल जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी ने एस एस सी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि इन गड़बड़ियों की से छात्रों और शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

कहा कि एन एस यू आई, छात्रों के साथ खड़ा है । एस एस सी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों और अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में छात्र और शिक्षक आवाज उठा रहे हैं। यह उनके भविष्य का सवाल है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सरकार उन्हें जवाब देने की बजाय गिरफ्तार कर रही है, उन पर लाठीचार्ज कर रही है।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी: गोण्डा, शाहबाद और भोपाल ने जीतकर सेमी लीग में बनाई जगह, कल बुधवार को रोमांचक मुकाबलों की संभावना ।

यह सिर्फ छात्रों पर हमला नहीं है, यह देश के लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। जब सवाल उठाना अपराध बना दिया जाए, तो समझ लेना चाहिए कि सत्ता संवेदनहीन हो चुकी है।

शार्दूल नेगी ने  इस तानाशाही रवैये की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों और शिक्षकों को न्याय चाहिए, न कि ज़ुल्म। हम सभी पीड़ित छात्रों और शिक्षकों के साथ पूरी एकजुटता में खड़े हैं और यदि सरकार ने जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो नैनीताल में भी आंदोलन शुरू किया जाएगा ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में -- उपनल कार्मिकों के मानदेय और नियमन को लेकर वन विभाग का बड़ा आदेश, 

यह केवल परीक्षा या नौकरी की मुद्दा नहीं है, यह देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। जिसका पुरजोर विरोध होगा ।

 

You missed

You cannot copy content of this page