खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना (आयु वर्ग 08 से 14 वर्ष ) के अंतर्गत सेंट जॉन्स विद्यालय के कक्षा 4 के छात्र रुद्र प्रसाद का चयन हुआ है। सेंट जॉन्स विद्यालय के खेल प्रशिक्षक विक्रम सिंह रावत ने बताया कि रुद्र द्वारा 600 मी. रन, मेडिसिन बॉल थ्रो 01 किग्रा., फॉरवर्ड बैंड रीच, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप,
5: 30 मी. फ्लाइंग रन, 06×10 शटल रन उच्च प्रदर्शन किया गया । जिसके लिए रुद्र प्रसाद को एक वर्ष के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

 

रुद्र का चयन बालक वर्ग आयु 08 से 09 वर्ष में हुआ है। रुद्र के पिता  अमित कुमार प्रसाद एवं माता  कविता नयाल को विद्यालय की उप प्रधानाचार्य  पूनम बिष्ट एवं सेंट जॉन्स विद्यालय के समस्त शैक्षणिक तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ की ओर से हार्दिक बधाई और रुद्र के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page