खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आर्य समाज नैनीताल का 149 वें वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है ।

वार्षिकोत्सव के पहले दिन आयोजित विश्व शान्ति यज्ञ के मुख्य यजमान हर्षवर्धन छावड़ा पत्नी सहित यज्ञ में शामिल हुए। अन्य यजमानों में सुशील नागपाल, श्रेयश नागपाल, रोहित गर्ग, श्रीमती सरिता आदि ने समस्त संसार के कल्याण के लिए यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अनुज शास्त्री ने विश्व को आज पर्यावरण बचाने के लिए यज्ञ की महति आवश्यकता पर बल दिया। संगीताचार्य मोहित शास्त्री ने भजनों के माध्यम से उपदेशित किया। यह यज्ञ 23 मई तक प्रातः 8 से 10 बजे तक निरन्तर चलता रहेगा। यज्ञ में श्रीमती रेखा कंसल, श्रीमती मंजू कंसल, श्रीमती हेमा देवी, प्रदीप साह, धनन्जय सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, रामनगर से पधारे नवीन चन्द्र आर्य, नरेश बिष्ट, डॉ. किशन गुरूरानी, सत्य प्रकाश आदि ने प्रतिभाग किया। यज्ञ प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती शिशु मन्दिर के विद्यार्थियों के सहयोग से प्रभात फेरी निकालकर जन जागरण किया गया। यह समारोह 23 मई तक चलेगा ।

You missed

You cannot copy content of this page