खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल के तत्वाधान में परिषद की शाखा धारी द्वारा विकासखंड परिसर में गेट मीटिंग कर 18 सूत्रीय मांगों के संबंध में जन जागरण अभियान जारी रखते हुए सरकार से कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने का अनुरोध किया गया ।

 

गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए परिषद के वरिष्ठ सदस्य रमेश सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगति तथा वेतन विसंगति से जुड़े प्रकरणों पर राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले जाने से प्रदेश भर के कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मामला -: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया, हल्द्वानी में चिन्हित भूमि के संबंध में भी दिए दिशा निर्देश ।

 

बैठक में परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश चंद कांडपाल ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित कर्मचारियों की जायज मांगों को एक सुनियोजित तरीके से निस्तारण के बजाय लटकाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में निराशा का माहौल है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

गेट मीटिंग में परिषद के बलवंत सिंह, अंजू बिष्ट, पवन रावत, राकेश नैनवाल, निधि जोशी, आशा आर्या सहित कई,कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page