खबर शेयर करें 👉

कुमाऊँ में 21 अक्टूबर को है दीवाली ।

नैनीताल ।  राज्य कर्मचारी संघ परिषद जनपद नैनीताल की वर्चुअल बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री से आगामी 21 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया।

 

परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में स्थानीय पंचांग के अनुसार दीपावली का पर्व 21 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। जबकि कैलेंडर के अनुसार दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर को घोषित किया गया है। हिंदू मान्यता के अनुसार दीपावली का पर्व का एक महत्वपूर्ण स्थान है। बैठक में सभी प्रतिनिधियों द्वारा मांग की गई की आगामी 21 अक्टूबर को राज्य स्तर से अवकाश घोषित किया जाए।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण नीति में किया बड़ा बदलाव: गंभीर बीमार माता-पिता और सैनिकों के परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

 

बैठक का संचालन करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि दीपावली के पर्व पर कर्मचारी अपने घर परिवार के साथ बनाते हैं तथा दूर-दूर से कर्मचारी अपने घर दीपावली का पर्व मनाने जाते हैं। इस हेतु प्रांतीय अध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र भी प्रेषित किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट द्वारा की गई। बैठक में विनोद भट्ट, नंदा बल्लभ पालीवाल, भोपाल सिंह बिष्ट, इसरार बेग, गणेश बिष्ट, दीपक बिष्ट, आनंद सिंह जलाल, प्रताप सिंह मंडल, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, विवेक पाल सिंह, सत्य प्रकाश द्विवेदी, मोहित सनवाल जगदीश बिष्ट, पीतांबर आर्य प्रकाश कांडपाल सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page