खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में  एसएसपी डॉ. पंकज भट्ट की मौजूदगी में अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिये।

 

जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूची बनाने के साथ ही वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही शहर में यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि भी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द सूची बनाने के निर्देश दिये ताकि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा सके।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

बैठक में अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस, सिचाई, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page