एस एस पी ने की थर्टी फर्स्ट व न्यू इयर के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने की समीक्षा ।
नैनीताल । एस एस पी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा मंगलवार को जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर आयोजनों के परिपेक्ष्य में *प्रभावी शांति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य* से जनपद के विभिन्न डेस्टिनेशन पॉइंट्स बैरियरों मोबाइल ड्यूटी, बॉटलेनेक पॉइंट्स में लगाए गए पुलिस बल का आकलन करते हुए सभी को व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए हैं।
➡️ *ड्यूटी पर लगे पुलिस बल हेतु सख्त फरमान* जारी करते हुए ड्यूटी के दौरान शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन, किसी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता न करने की कड़ी हिदायत दी गई, ऐसा कृत्य करने पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।
👉 *सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने हेतु निम्न निर्देश दिए गए।*
*SSP ने यह भी स्पष्ट किया कि जश्न की आड़ में हुड़दंग, खुलेआम शराब पीना, रोड रेज, शस्त्रों का प्रदर्शन अथवा कानून व्यवस्था से खिलवाड़* किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर *कठोर कानूनी कार्यवाही* सुनिश्चित की जाएगी।
👉 सरहद जनपदों से लगे बॉर्डर, बैरियरो एवं पिकेटिंग पॉइंट्स को भली भांति चेक कर लिया जाए, पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाए।
👉 जनपद के मुख्य पर्यटन स्थलों/ डेस्टिनेशन पॉइंट्स में बीडीएस/डॉग स्क्वाड एवं एटीएस टीमों के द्वारा प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाय।
👉 पर्यटकों के सुगम आवागमन हेतु जनपदों के पर्यटन स्थलों तक लगाई गई शटल सेवा एवं पार्किंग व्यवस्था का आंकलन करें और संबंधित स्टेकहोल्डरों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें।
👉 सभी बॉटल नेक पॉइंट्स एवं डाइवर्जन पॉइंट्स पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करें।
👉 पुलिस अधीक्षक संचार को सभी पर्यटन स्थलों में ड्रोन टीमों को सक्रिय कर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
👉 जिला एवं सिटी कंट्रोल रूम की टीमें 24/7 लगातार मॉनिटरिंग करें।
👉 सभी मोबाइल पार्टी किसी भी घटना पर तत्काल रिस्पांस करेंगे तथा वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि *आगामी थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष के जश्न* के लिए सरोवर नगरी नैनीताल सैलानियों से गुलजार हो चुकी है। *नैनीताल पुलिस सैलानियों के स्वागत एवं सुरक्षा हेतु पूरी तरह तत्पर और मुस्तैद है।*
*SSP NAINITAL* ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि आप नैनीताल आइए, यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लीजिए, लेकिन *कानून एवं शांति व्यवस्था का पालन अवश्य करें* और पुलिस का सहयोग करें।
गोष्ठी के दौरान एसपी नैनीताल/ यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं/ भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल, निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित रहे।
*एसपी सिटी हल्द्वानी ने नव वर्ष सेलिब्रेशन आयोजनकर्ताओं तथा एक दिन हेतु लीकर लाइसेंस लेने वालों को सुरक्षा मानक पूर्ण करने के दिए निर्देश*
*आयोजन स्थल पर सिक्योरिटी गार्ड तथा सीसीटीवी कैमरे होंगे अनिवार्य,*
आगामी नव वर्ष के उपलक्ष्य में कुछ होटल या अन्य संस्थानों द्वारा पार्टी ऑर्गनाइज करने हेतु एक दिन का लीकर लाइसेंस लिया गया है।
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा ऐसे आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
*एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* द्वारा पार्टी ऑर्गनाइज करने वालों हेतु कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए है।
👉🏻जिन लोगों द्वारा एक दिन के लिए लीकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, अपने लोकल थाना प्रभारी से संपर्क कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों की संख्या, उनकी सीटिंग अरेंजमेंट तथा फायर सेफ्टी अरेंजमेंट की जानकारी सांझा करेंगे।
👉🏻 अपने लोकेशन पर अनिवार्य रूप से 3/4 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था करेंगे, जिसमें कुछ लोग सशस्त्र भी होंगे, जो कि वहा पर व्यवस्था बनाकर रखने के उत्तरदाई होंगे।
👉🏻 पार्किंग व्यवस्था महत्वपूर्ण है,जहां पर प्रोग्राम कंडक्ट होगा प्रवेश तथा निकासी द्वार अलग अलग हो।
👉🏻 प्रोग्राम स्थल पर अनिवार्य रूप से पर्याप्त विद्युत बैकअप तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हो, सीसीटीवी का बैकअप रखना अनिवार्य होगा।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में किसी के द्वारा भी अस्थिरता बरती गई और कोई अप्रिय घटना घटित होने की दशा में आयोजक के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।
*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*


