खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

*शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश*
*15 दिन की भीतर शहरी क्षेत्रों के 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिन्हित कर आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश* ।

शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के समस्त जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

 

उन्होंने अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए हर जिले में पूर्व में गठित जिला स्तर कमेटी को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन सरकारी संपत्ति पर जो भी अतिक्रमण है उसको चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। यह विभागध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी के द्वारा अतिक्रमण न किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page