खबर शेयर करें 👉

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते दो नाबालिकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के परिजनों ने युवक पर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। मामला दो समुदायों के बीच का बताया जा रहा है। शनिवार की देर रात मोहल्ला पक्काकोट काशीपुर में दो नाबालिगों को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करते हुए देखा तो दोनों नाबालिगों को पकड़ कर कटोराताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के परिजनों को सूचना दी। नाबालिग किशोरी के परिजनों ने किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामला दो समुदायों के बीच का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You missed

You cannot copy content of this page