खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार की अपरान्ह में भीमताल के जून स्टेट व बोहराकून इलाके में मूसलाधार बारिश हुई । अचानक हुई मूसलाधार बारिश से लोग बादल फटने की आशंका से दहशत में आ गए । इस दौरान जून स्टेट में नाले,गधेरे उफान पर आ गए । गधेरे में आये भारी मलवे में एक गाय दबकर मर गई । साथ ही जून स्टेट में रास्तों,खेतों को काफी क्षति हुई और मलवा घरों में घुस गया । बोहराकून में भी कुछ देर के लिये हालात डरावने बन गए थे और भूस्खलन का मलबा कई घरों में घुस गया । जिससे लोग भयभीत हो गए । बोहराकून में भी रास्तों,सड़कों,घरों के आसपास मलवा जमा हुआ है । रास्तों से मलवा हटाने के लिये वहां जे सी बी लगाई गई है ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट न्यूज -: सहायक अध्यापक एल टी ग्रेड, की नियुक्ति से संबंधित एकलपीठ का आदेश मानेगा यू के एस एस एस सी, खंडपीठ में दायर विशेष अपीलें वापस ली आयोग ने ,

इधर अपरान्ह बाद शुरू हुई बारिश रुक रुककर देर शायं तक जारी थी । नैनीताल में रात तक हल्की बारिश हो रही थी ।जिससे शाम के समय यहां पहुंचे पर्यटकों को होटलों में रुकने को विवश होना पड़ा ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page