खबर शेयर करें 👉

भवाली। घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों ने इस बार देश भर में रिकॉर्ड कायम किया है ।

 

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनडीए की वर्ष 2023 की परीक्षा में विद्यालय के कुल 66 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है जो भारत के सभी 33 सैनिक स्कूलों में सबसे अधिक है  ।

अपनी इन्हीं उपलब्धियों के बदौलत नौ बार देश की प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्राफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को मिल चुकी है इस बार भी यह ट्राफी विद्यालय के नाम होना तय है । विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने सभी सफल कैडेटों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें अपना अंतिम लक्ष्य हासिल करने तक केंद्रित रहने की सलाह दी ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

 

कहा कि सैनिक स्कूल का लक्ष्य देश के सशत्र बलों के लिये भावी नेतृत्व तैयार करना है । छात्रों को विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक  के. एन. जोशी, एन. डी. ए. प्रभारी  जी. एस. जोशी सहित  विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएँ दी हैं।

You missed

You cannot copy content of this page