खबर शेयर करें 👉

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी०सी० ने मोर्चरी पहुंचकर दिवंगत साथी के परिजनों को बंधाया ढांढस, तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की, हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त ।

 

जनपद नैनीताल के पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में नियुक्त *मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का कर्तव्य पालन के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने (ब्रेन हैमरेज) के कारण उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे और जनपद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है। अपने एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ साथी को खोने से पुलिस परिवार अत्यंत मर्माहत है।

 

आज दिनांक *31.05.2026* को हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मोर्चरी पहुंचकर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०* समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। एसएसपी नैनीताल ने दिवंगत आरक्षी के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दिवंगत साथी के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर हर संभव विभागीय मदद और सभी देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान एसएसपी द्वारा परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु तात्कालिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान बाजपुर ले जाया जा रहा है, जहां पुलिस नियमों के अनुसार उन्हें शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस दौरान  मनोज कुमार कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी),  अमित सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी),  हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), सुशील जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी) सहित कई पुलिस अधिकारी व सहकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ALSO READ:  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस व सोशल मीडिया विभाग ने बी डी पांडे अस्पताल में मरीजों व स्टाफ को फल व जूस वितरित किया ।

_📃 *दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक का सेवा विवरण*_

दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद ने अपने लगभग 35 वर्षों के सेवाकाल में अत्यंत निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया।

▫️नाम: मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद
▫️पिता का नाम: श्री माला राम
▫️निवासी: ग्राम लंकुरा, थाना बाजपुर, पो0 केलाखेड़ा (जनपद ऊधमसिंह नगर)
▫️जन्म तिथि: 05 जनवरी 1972
▫️भर्ती तिथि: 02 अप्रैल 1991

_📍*सेवा का सफर:*_
▫️09 पीएसी मुरादाबाद: 1991 से 2005 तक
▫️31 पीएसी रुद्रपुर: 2005 से 2007 तक
▫️अल्मोड़ा: 2007 से 2008
▫️नैनीताल : 2008 से वर्तमान तक (पुलिस लाइन नैनीताल की परिवहन शाखा में अंतिम नियुक्ति)

*नैनीताल पुलिस अपने इस जांबाज साथी की सेवाओं को सदैव याद रखेगी और उनके परिवार की देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहेगी।*

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

You missed

You cannot copy content of this page