खबर शेयर करें 👉

*अचानक कोतवाली हल्द्वानी मैस में पहुंचे एस०एस०पी० नैनीताल*

*मैस में जवानों के साथ बैठकर भोजन का लिया स्वाद, भोजन में मिली गुणवत्ता*

*पुलिस जवानों के लिए भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा भोजनालय की भौतिक संरचना में सुधार लाने के दिए निर्देश*

*प्रैस नोट*

आज सुबह *डॉ०मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* अचानक कोतवाली हल्द्वानी परिसर में स्थित पुलिस मैस(भोजनालय) में जवानों के साथ भोजन करने पहुंचे । उन्होंने मैस में जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। मैस में बनाए जा रहे भोजन मेनू की जानकारी ली।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला,

मैस में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्रियों को परखा और भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। पुलिस मैस में भोजन व्यवस्था अच्छी पाई और मैस प्रभारी को इन व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को कहा।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

मैस प्रभारी को पुलिस के जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन बनाने तथा एक विशेष मेनू तैयार करने के निर्देश दिए गए। एस०एस०पी० ने कहा कि भोजनालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और जवानों को समय पर शुद्ध भोजन मिले। मैस परिसर की संरचना में सुधार लाने और मॉडर्नाइज करने के प्रयास किए जाएंगे।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

You missed

You cannot copy content of this page