नैनीताल । तल्लीताल स्थित श्री राम संस्कृत उत्तरमध्यमा पाठशाला में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू हो गया है।
यह शिविर संस्कृत शिक्षा विभाग, नैनीताल के सहायक निदेशक के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चन्द्र आर्या, अध्यक्ष पद्म सिंह रावत और सहायक प्रबंधक प्रभात कुमार शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से शिविर में भाग ले रहे हैं
समर कैंप के पहले दिन छात्रों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक व शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत दीपक कुमार (स०अ०) के नेतृत्व में खेलकूद (क्रीड़ा) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं दूसरी ओर मोहन चन्द्र भट्ट और नन्दा बल्लभ गर्जौला (स०अ०) के मार्गदर्शन में छात्रों को वैदिक संस्कृति से जोड़ते हुए वेद-पाठ का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान विद्यालय के उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्र, पूरन लाल, श्रीमती कल्पना बिष्ट तथा प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र जोशी सहित समस्त शिक्षक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


