खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट की पुत्री सुश्री सुनीति भट्ट ने मंत्री श्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि के रूप में भीमताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना तथा जल्द केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निवारण करने का आश्वासन दिया।

रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट की पुत्री सुश्री सुनीति भट्ट ने भीमताल विधानसभा के अंतर्गत भीमताल मंडल धारी मंडल और ओखल कांडा मंडल में जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं व स्थानीय और जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार जैसी विभिन्न समस्याओं से लोगों ने उन्हें अवगत कराया। जिस पर उन्होंने जल्द केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट से उनकी समस्याओं को विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भीमताल मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, धारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चीलवाल, नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा, धारी ब्लॉक प्रमुख आशारानी, भीमताल नगर पालिका सभासद सुनीता पांडे, भीमताल मंडल महामंत्री शरद पांडे, ओखल कांडा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक बरगली, जिला प्रतिनिधि देवेंद्र असगोला, किशन पांडे, ग्राम प्रधान लाल सिंह बिष्ट, जिला मंत्री किसान मोर्चा शिवदत्त सुयाल, ग्राम प्रधान बलबीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी, सरपंच प्रकाश हंसा, सीतादेवी, रवि गोस्वामी, विनोद उपाध्याय, कमलेश जोशी, मोहित कांडपाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page