नैनीताल ।  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा डी०एस०बी० परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के बैनर तले कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को  कला संकाय कार्यालय में आहुत की गयी ।
      बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पपनै ने की । बैठक में कर्मचारी संघ आगामी 26 फरवरी, 2023 को पुरानी पेंशन बहाली हेतु हल्द्वानी में हो रही महारैली में का समर्थन करते हुए भागीदारी का निर्णय लिया गया । बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पपने, महासचिव जय प्रकाश मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती भावना राणा, कोषाध्यक्ष हेमन्त प्रसाद, दिनेश चन्द्र आर्या, पी०सी० गुरुरानी, नरोत्तम बहुगुणा, मुन्नी जोशी, देवकी देवी, सीमा देवी, विपिन चन्द्र, गणेश सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट, सर्वेश पाठक, बिर्जेश जोशी, गजेन्द्र प्रसाद, मोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, एल०डी० आर्या, चन्दन राम, अनूप कुमार, राजेन्द्र सिंह ढेला आदि उपस्थित थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page