खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । जनहित संस्था की आम बैठक गुरुवार को सेवक सभा में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र चौधरी को संस्था का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
  इस आम बैठक में जनहित संस्था के सभी सदस्य आम बैठक में उपस्थित थे । जिसमें वार्षिक चुनाव के लिए परिवेक्षक के रूप में संरक्षक जमोहन सिंह बिष्ट एवं बी० सी० तिवारी थे ।  जिनके निर्देशन में संस्था के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति पर विचार विमर्श किया गया ।  विचारोपरान्त सभी सदस्यों द्वारा वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी को पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का ध्वनिमत से निर्णय लिया ।
   इस प्रकार सुरेन्द्र चौधरी आगामी समय के लिए अध्यक्ष पद के दातिव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि वे संस्था के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के पश्चात  कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे ।
बैठक में जगमोहन सिंह बिष्ट संरक्षक, बी०सी०तिवारी वरिष्ठ सदस्य, अशोक साह, महेश चन्द्र आर्य, मनोज सनवाल, अमित रस्तोगी, नन्द लाल, प्रमोद सहदेव, भुवन चन्द्र आर्य, श्रीमती रीता विष्ट, श्रीमती  चन्द्रा पन्त, बी०एस० बिष्ट, वकिलउद्दीन, नासिर खान, रईस अहमद, नईम, विजय साह आदि उपस्थित थे ।
ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

You missed

You cannot copy content of this page