खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनहित संस्था नैनीताल के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पाईंस श्मशान घाट को सड़क के नजदीक बनाने की मांग की है ।

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान में पाईंस श्मशान घाट सड़क से काफी नीचे है । जहां तक वरिष्ठजन, कमजोर,बीमार व्यक्ति शवदाह हेतु नहीं जा सकते हैं । इसके अलावा शवदाह स्थल का मार्ग ढलान युक्त है जो बारिश के समय काई जमने से फिसलनभरा हो जाता है । जिससे घाट तक जाने में काफी असुविधा होती है । उन्होंने जनहित में श्मशान घाट को थोड़ा ऊपर बनाने की मांग की है । साथ ही उस स्थान तक वाहनों के आने जाने हेतु सड़क बनाने की भी मांग की है । देखें जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन-:

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page