खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  ‌ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला नैनीताल ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए रविवार को हल्द्वानी में आयोजित महारैली को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।
     आज यहां हुई बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली तथा संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी घटक संगठनों से आगामी रविवार को हल्द्वानी में आयोजित पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए आयोजित होने वाली महारैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण पुरानी पेंशन की मांग कर्मचारियों के लिए जीवन मरण का प्रश्न बन गई है ।यह चुनौती केवल पेंशन विहीन कर्मचारियों की नहीं है बल्कि हर एक कर्मचारी से कहीं ना कहीं जुड़ी हुई है। पुरानी पेंशन का अधिकार सभी कर्मचारियों की मूलभूत मांग है। सरकार इस महत्वपूर्ण मांग पर हीला हवाली कर कर्मचारियों के आक्रोश को और बढ़ा रही है। उन्होंने सरकार से यथाशीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

You cannot copy content of this page