खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  लुधियाना से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटक को की भरी टैंपो ट्रेवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस दौरान टेंपो ट्रैवलर में यात्रा कर रहे चार सैलानी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय बीडी पांडे लाया  उपचार देने के बाद  एक घायल क हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लुधियाना से टैम्पो ट्रेवलर में 6 सदस्य पर्यटक घूमने नैनीताल आ रहे थे। तभी रूसी बाईपास में एक मोड़ में चालक वाहन के स्टेयरिंग को पूरा नहीं घुमा पाया। जिसके चलते वाहन पहाड़ी से जा टकराया। इस दौरान वाहन के अंदर बैठे तीन सैलानियों समेत एक बच्चा भी चोटिल हो गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से चोटिलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। प्रमुख चिकित्सक अधीक्षक डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि  रधवेश, राजदीप, हरप्रीत, बीना, निशा को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।  जबकि सात वर्षीय रेयान के सिर में चोट होने के कारण हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है
ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page