खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा ।भैसियाछाना विकास के थिकालना ग्राम सभा में अखंड रामचरितमानस पाठ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है ।
मंगलवार प्रातः सात बजे कलश यात्रा थिकालना गांव से मां भगवती मंदिर पहुंची । कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर ताबे का गागर व रंगवाली पिछौड़ा पहने हुए ढोल नगाड़े के साथ शामिल थी । मां भगवती मन्दिर में प्रातः नौ बजे गणेश पूजा व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। स्व0  गुलाब सिंह स्मृति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा  अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है । कल बुधवार 1जून 11बजे विधि विधान के साथ अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन होगा उसके बाद 1बजे  से भंडारा  होगा।  प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने बताया थिकालना ग्राम सभा के ग्रामीणों के द्वारा रामचरितमानस पाठ के साथ साथ भैसियाछाना विकास खंड से स्वास्थ्य बिभाग की टीम ग्रामीणों व दूरदराज से आई महिलाओं को निशुल्क दवा वितरण व अन्य बिमारियों की जांच भी कर रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page