खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल ।  सेंट जोजफ कॉलेज के 12वीं के छात्र अंजनेय साह का सीआईएससीई अंडर 19 फुटबाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हो गया है। अंजनेय ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग किया था। जिसमें अंजनेय ने शानदार प्रदर्शन किया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

 

अंजनेय के पिता अखिल साह कूर्मांचल बैंक में आई टी विभाग के अध्यक्ष हैं, माता डॉ मुक्ता साह गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर, कूर्मांचल बैंक अध्यक्ष विनय साह व सचिव अक्षय साह ने बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page