खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  18 फरवरी 2023 को प्रसिद्ध अभिनेता एवं रंगकर्मी  स्व0 निर्मल पांडे की 14 वीं पुण्यतिथि है।

स्व0 निर्मल पांडे की पुण्यतिथि के मौके पर राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल में सायं 5:30 बजे से नैनीताल के रंगकर्मी एवं उभरते संगीत कलाकार भजन एवं होली संगीत के के माध्यम से प्रिय निर्मल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । इस अवसर पर उभरते सितार वादक हर्षित कुमार जिन्हें हाल ही में गंधर्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, का सितार वादन भी होगा ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा, विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस्तीफा मंजूर किया, क्या है इस्तीफे का कारण ?

स्व0 निर्मल पांडे के बड़े भाई मिथिलेश पांडे ने  आम जनता व रंगकर्मियों से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने  की अपील की है ।

You cannot copy content of this page