खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर इकाई ने उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले और गढ़वाल मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में असमय काल के ग्रास बने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक तथा दु:ख वयक्त किया है ।
आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने चंपावत जिले में हुई इस भीषण दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते पीड़ित परिवारजनों को इस दु:खद हादसे को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का , नगर महामंत्री महेश आर्या, हरीश बिष्ट, सुखविंदर सिहं, शंकर बहुगुणा, सुरेन्द्र बिष्ट, सलीम अहमद, सुनील कुमार, मोहम्मद शान बुराहान, असीम बख्श, पूरन बहुगुणा, पी सी मिश्रा, राकेश कुमार, कविता, विजय साह, नवीन उप्रेती आदि शामिल थे

You cannot copy content of this page