खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  भवाली अल्मोड़ा मार्ग पर गरमपानी के पास आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई । मृतक की शिनाख्त खजांची मोहल्ला निवासी कमल कुमार वर्मा पुत्र बी एल वर्मा के रूप में हुई है ।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह 7 बजे  एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस बीच कार चालक का शव बरामद किया है। चौकी प्रभारी खेरना दिलीप कुमार ने बताया कि ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बरामद किया गया है। कार चालक के पास एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाई । पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव का पंचनामा भरा जा रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page