खबर शेयर करें 👉
नैनीताल– सरगम, शराबी,तोहफा व अंधा इंसाफ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री व पूर्व सांसद  जया प्रदा अपने स्वजनों  के साथ सरोवर नगरी नैनीताल का दीदार करने पहुंची।
बुधवार को रामनगर के कॉर्बेट की सैर करने के बाद जया प्रदा शाम को नैनीताल पहुंची। जैसे ही उनके मल्लीताल क्षेत्र में पहुंचने की लोगों तो भनक लगी तो मौके लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद भीड़ को देखते हुए जया प्रदा लोगों से दूरी बनाते हुए अपनी गाड़ी पर ही बैठी रहीं।  जिसके बाद  उन्होंने माल रोड पर स्थित पार्वती आर्ट एंड क्राफ्ट से हैंडक्राफ्ट का कुछ सामान लिया। जहां  कुछ देर रूकने के बाद जया प्रदा ने माल रोड पर स्थित प्रतिष्ठित होटल अल्का  पर रूककर  अपने स्वजनों के साथ लंच किया। वहीं उनके स्वजनों ने नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठाया।
होटल अल्का के स्वामी  वेद साह ने बताया  की देर शाम अभिनेत्री जयाप्रदा उनके होटल पहुंची जहां पर उन्होंने और उनके स्वजनों ने चाइनीज फूड खाया। वहीं बताया की बातचीत के दौरान जया ने उन्हें बताया की वह पहली बार नैनीताल आई हैं और नैनीताल का मौसम बेहद पसंद आया। जिसके बाद जया प्रदा वापस रामपुर को रवाना हो गई।
——–
लोगों और मीडिया से बनाई दूरी
 जयाप्रदा  के  सुरक्षा गार्ड ने बताया कि राजनीतिक विवाद के चलते जयाप्रदा को जान का खतरा बना हुआ है। जिस कारण वह लोगों से दूरी बनाएं रखें हुई हैं। साथ ही  मीडिया से बातचीत नहीं करना चाहती।

You missed

You cannot copy content of this page