खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डीo एसo बीo परिसर नैनीताल के एंटी ड्रग सेल के तत्वाधान में शुक्रवार को परिसर में रैली निकाली गई साथ ही ड्रग्स का उपयोग न करने की शपथ ली गई  ।

 रैली में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं एनo सीo सीo आर्मी विंग के कैंडिडेट प्राध्यापकों एवं कर्मचारियो,  छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया । इस दौरान सभी ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली तथा परिसर में रैली निकाली ।  रैली को निदेशक प्रो0संजय पंत ने संबोधित किया ।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी प्रो0एलo एसo लोधियाल,  एनसीसी आर्मी विंग के एएनओ प्रो0एचo सीo एसo बिष्ट, निदेशक शोध एवं विकास एवं समन्वय एंटी ड्रग सेल प्रो0ललित तिवारी, प्रो0लता पांडे, प्रो0नीलू लोधियाल, प्रो0सुषमा टम्टा, डॉ0रीना सिंह, डॉ0दिव्या पांगती, डॉ0संदीप मंडोली, डॉ0नेत्रपाल सचिव कर्मचारी संघ के सचिव राजेंद्र ढैला, जगदीश पपने, नवीन जोशी, हंसी पालीवाल, रेनूका खोलिया, दीपा गोस्वामी, सचिव राहुल नेगी, छात्रा उपाध्यक्ष कंचन भट्ट आदि ने प्रतिभाग किया।

You missed

You cannot copy content of this page