खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नियुक्ति हेतु चयनित सहायक अध्यापक एल टी गणित विषय के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र मिलान के लिये 16 फरवरी को बुलाया गया है ।

देखें प्रभारी यह आदेश–:

कार्यालय : मण्डलीय अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कुमाऊँ मण्डल नैनीताल

विज्ञप्ति

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून की विज्ञप्ति वर्ष 2020 के सापेक्ष आयोग के पत्रांक / 258 दिनांक 27-01-2023 द्वारा कुमाऊँ मण्डल के अन्तर्गत स०अ०एल०टी० गणित विषय में नियुक्ति हेतु चयनित समस्त 93 अभ्यर्थियों (जिनका विवरण विभाग की वैबसाइट www. schooleducation.uk.gov.in पर उपलब्ध है) को सूचित किया जाता है कि आप द्वारा अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये गये समस्त अभिलेखों का मिलान मूल अभिलेखों से कराये जाने हेतु इस कार्यालय द्वारा दिनांक 16 फरवरी, 2023 की तिथि निर्धारित की गयी है। कृपया आप अपने शैक्षिक / प्रशिक्षण योग्यता एवं अन्य समस्त मूल अभिलेखों तथा उनकी छायाप्रति के साथ उक्त तिथि को प्रातः 09.00 बजे अटल उत्कृष्ट रा०क०३०का० नैनीताल के सभागार में अनिवार्यतः उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  32 महीने बाद कल 30 मई को है अधिक मास में आने वाला पूर्णिमा व्रत,

हव- (आर०सी० आर्य)

प्रo मण्डलीय अपर निदेशक कुमाऊँ मण्डल नैनीताल

You missed

You cannot copy content of this page