खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बिजनौर से  नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी को काशीपुर पुलिस ने बेतालघाट से गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी बेतालघाट क्षेत्र में काम करता था ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना आईटीआई काशीपुर में  जाकिर उर्फ पप्पू पुत्र हफीज निवासी मुरलीवाला जनपद बिजनौर यूपी ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को राशिद पुत्र याकूब शाह सुंदर निवासी बांसखेड़ाकला काशीपुर  बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है । इस तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया था। पुलिस  टीम ने अपहृता को बरामद कर मेडिकल के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर विगत दिवस काशीपुर पुलिस ने बेतालघाट  नैनीताल से राशिद पुत्र याकूब शाह सुन्दर निवासी  बांसखेड़ाकला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

You cannot copy content of this page