खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने हरिद्वार में धर्म संसद के नाम पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में जेल में बन्द वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण की जमानत याचिका  हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है । मामले की सुनवाई न्यायमुर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई । मामले के अनुसार नदीम अली निवासी ज्वालापुर हरिद्वार ने हरिद्वार कोतवाली में 2 जनवरी 2022 को शिकायत दर्ज की । शिकायत में कहा गया है कि हिन्दू साधु संतों द्वारा हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन 17 से 19 दिसम्बर को किया गया। धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आह्वान किया गया ।  यही नहीं मुसलमानों के पवित्र ग्रन्थ कुरान व पैगम्बर साहब के खिलाफ आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया। जितेंद्र नारायण त्यागी , यति नरसिंघानन्द व अन्य ने बाद में इसका वीडियो बनाकर वाइरल भी कर दिया । जिससे हरिद्वार में अशांति व हिंसा फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई थी । जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था ।

You missed

You cannot copy content of this page