खबर शेयर करें 👉

शारदा संघ और युगमंच लगाएंगे बाल नाट्य शाला

रंगकर्म से बच्चों को जोड़ने एवं भविष्य के कलाकारों को तैयार करने के उद्देश्य से नैनीताल की प्रसिद्ध नाट्य संस्था युग मंच द्वारा शारदा संघ के विशेष सहयोग से विगत वर्षों की भांति बाल नाट्य शाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस हेतु आयोजित एक तैयारी बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए युग मंच के युवा सचिव मनोज कुमार ने बताया कि इस वर्ष कार्यशाला का संयोजक नवीन बेगाना को बनाया गया है।

ALSO READ:  पूर्व अपर सचिव आर सी लोहनी की पुस्तक "सेवा विधि" का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन: अब एक ही जगह मिलेगी नियमों और शासनादेशों की जानकारी ।

बाल नाट्य शाला के संयोजक नवीन बेगाना ने बताया कि कार्यशाला में छोटे बच्चों के लिए एक माह का प्रशिक्षण आयोजित होगा, एवं कार्यशाला के अंत मे इस दौरान तैयार नाटक का मंचन बच्चों द्वारा किया जाएगा।
कार्यशाला आगामी 5 सितंबर से शारदा संघ में शुरू होगी । कार्यशाला हेतु इच्छुक अभिभावक एवं बच्चे सीधे कार्यशाला स्थल पर संयोजक नवीन बेगाना 8126562816 अथवा मनोज कुमार से 7983863537 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजन में शारदा संघ के घनश्याम लाल शाह, चंद्र लाल शाह, डॉ0 देवेन्द्र बिष्ट, जहूर आलम, भास्कर बिष्ट, प्रवीण शाह, जितेन्द्र बिष्ट, डी के शर्मा, अमित शाह, डॉ० हिमांशु पांडे, रफत आलम आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

You missed

You cannot copy content of this page