खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  श्री माँ नयना देवी मन्दिर परिसर में चल रही श्रीमद देवी भागवत कथा के तीसरे दिन था मधु कैटव दैत्य संहार के दौरान प्रसंगवश राजा सीकरध्वज को पत्नी द्वारा ज्ञान प्राप्त किये जाने का प्रकरण भी सुनाया।
  देवी भागवत को सुनने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नयना देवी मंदिर के फेसबुक पर  यह कथा ऑनलाइन प्रसारित हो रही है, जहाँ इस कथा ने सारे कीर्तिमान तोड़ दिये हैं। मन्दिर सलाहकार समिति के सदस्य राजीव दुबे के तकनीकी निर्देशन में ‘नयना देवी मन्दिर’ के फेसबुक पेज पर हो रहे कथा के लाइव प्रसारण को अब तक बीस लाख लोग देख चुके हैं।
आज प्रातः की नियमित पंचदेव पूजा और देवी पूजन में स्थायी रूप से बैठे मनोज चौधरी के साथ दिनेश चौधरी ने यजमान के रूप में भागीदारी की। भागवत कथा 28 मई तक चलेगी। 29 मई  को मन्दिर के 140वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के साथ कथा का समापन होगा।

You missed

You cannot copy content of this page