खबर शेयर करें 👉
उत्तराखंड भाजपा संगठन ने अनुशासनहीनता के आरोप में युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर उनकी सक्रिय सदस्यता भी समाप्त कर दी है।
यह निर्णय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर लिया गया। कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने जारी की।पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह कोई भी पदाधिकारी क्यों न हो।
यह निर्णय संगठन में कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक सख्त संदेश है कि नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है। भाजपा की इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

You missed

You cannot copy content of this page