नैनीताल ।  भारतीय मजदूर संघ उत्तराखण्ड की दो दिनी प्रदेश कार्य समिति बैठक नैनीताल के राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में आयोजित की गई।
  कार्यसमिति की शुरुआत पहले दिन 29 मार्च को श्रमिक गीत गाकर की गई। तदुपरांत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी सुरेन्द्रन व  दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उतराखंड व नेपाल राष्ट्र के क्षैत्रिय संगठन मंत्री श्री अनुपम, प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी , प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र खंकरियाल, जिला प्रचारक श्री राहुल , कार्यकारी अध्यक्ष संजीव विश्नोई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिषिपाल द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
 बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों व चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
 प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल द्वारा बैठक का  संचालन किया गया जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी द्वारा की गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि गणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने कहा है कि आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर रहे लाखों कर्मचारियों की नियमितीकरण, समान कार्य का समान वेतन नहीं मिल रहा। यह बैठक पूरे दिन चली ।
 रविवार को दुसरे दिन भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ पूरे भारत में प्रथम स्थान का संगठन है तथा जब जी सम्मेलन भारत में किया गया था तब सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई । इन सभी उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी सुरेन्द्रन ने कहा  कि आज लाखों की संख्या में श्रमिकों को संविदा, ठेका प्रथा के अंतर्गत रखा जा रहा है जिनको नियमित नहीं किया जा रहा है। बार बार सरकारों से इन संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने अपने भाषण में कहा है कि मजदूरों का उत्पीडन किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जल्द ही आन्दोलन किया जायेगा।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम दुम्का, जिला मंत्री मदन गैड़ा, उत्तरांचल आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश महामंत्री गीता बिष्ट, लीला बिष्ट, भगवती बिष्ट ‘गणेश मेहरा, दीपेंद्र भट्ट, विकास जोशी, पवन साह, गंगा गुप्ता, अमर नाथ मिश्रा, धर्मानन्द,  डी सी नौटियाल सहित बृजेश बनकोटी, भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व मण्डीपरिषद सदस्य मनोज जोशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  हाईकोर्ट का पंतनगर विश्व विद्यालय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला । सुप्रीम कोर्ट द्वारा "जग्गो बनाम यूनियन ऑफ इंडिया" में दिए दिशा निर्देश को भी बनाया जाय आधार ।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page