खबर शेयर करें 👉

 

(राधा चन्द्रा)भिकियासैण।  अखिल भारतीय किसान महासभा  ने कहा है कि अग्निपथ योजना लाकर केंद्र सरकार देश  के किसान और जवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।  इसके विरोध में आज
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देश के जवान और किसानों की खुशहाली व भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग को लेकर  भिकियासैंण में  7 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिप्रा जोशी पांडे भिकियासैंण के माध्यम से  राष्ट्रपति को भेजा गया ।
ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, तुला सिंह तड़ियाल, मोहन कोली, श्याम सिंह बिष्ट, राधे सिंह नेगी, गोविन्द राम, तारा रावत, भोले शंकर, धन सिंह नेगी, नारायण राम आर्या आदि शामिल रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page