खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजकीय वाहन चालक महासंघ की नैनीताल जिला शाखा का 10 वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार 16 नवम्बर को कलक्ट्रेट सभागार नैनीताल में आयोजित होगा ।

महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी के अनुसार अधिवेशन पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगा । अधिवेशन के उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या होंगी । अधिवेशन के पहले सत्र में वाहन चालकों की समस्याओं पर चर्चा होगी । जबकि द्वितीय सत्र में चुनाव होंगे ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

 

बताया कि अधिवेशन में नैनीताल,हल्द्वानी,रामनगर शाखाओं के वाहन चालक भी हिस्सा लेंगे । उन्होंने वाहन चालकों से बढ़चढ़कर अधिवेशन में भागीदारी करने की अपील की है ।

You cannot copy content of this page