खबर शेयर करें 👉
ज्योलीकोट  । ज्योलीकोट हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार अपरान्ह में  एक मोटर साइकिल और सब्जी लदे ट्रक में भिड़ंत में कालाढुंगी निवासी दो युवक मेहताब आलम पुत्र सैफुद्दीन, और सुहैल पुत्र हसन घायल हो गए ।  जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें बताई जा रही है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर यूके04CB 0678हलद्वानी से पहाड़ की ओर आ रहा था, मोटर साइकिल नंबर यू के 04ए पी 7847में सवार उक्त दोनों युवक ज्योलीकोट से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे कि ज्योलीकोट बाजार से आगे संकरे मोड पर बाइक उक्त ट्रक से जा भिड़ी  जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। बाद में निजी वाहन से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया। दुर्घटना के बाद जाम लग  गया जिसे स्थानीय पुलिस कर्मियों से बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया । गंभीर रूप से घायल सुहैल ने इलाज को ले जाते रास्ते में दम तोड दिया।

You missed

You cannot copy content of this page