खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  नैनीताल विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी  सरिता आर्य को विजयी बनाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता शनिवार से बूथवार प्रचार शुरू करने जा रहे हैं ।

     शुक्रवार को नगर मंडल की ओर से आयोजित बैठक में तय हुआ कि शनिवार से नगर मंडल क्षेत्र के 71 बूथों पर पार्टी प्रत्याशी का प्रचार शुरू किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित दल है। कमल के फूल के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के लिए प्रत्याशी को जिताने के लिए जुटने का आह्वान किया गया ।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष उमेश गड़िया,कुंदन बिष्ट,जीवंती भट्ट, रीना मेहरा,नीतू जोशी, कलावती असवाल, ज्योति गोस्वामी, तुसी साह,मधु बिष्ट,श्याम सिंह, अमिताभ साह, मजुमदार,विमल बिष्ट,विक्की राठौर, अरुण कुमार, आयुष भंडारी, राजीव साह,प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page