खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भाजपा नगर मण्डल ने डी जी पी अशोक कुमार को ज्ञापन देकर नैनीताल में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को रोकने की मांग की । साथ ही शहर में लगातार बढ़ रहे नशे व स्मैक के कारोबार के सख्त कार्यवाही करने की मांग की ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट न्यूज -: सहायक अध्यापक एल टी ग्रेड, की नियुक्ति से संबंधित एकलपीठ का आदेश मानेगा यू के एस एस एस सी, खंडपीठ में दायर विशेष अपीलें वापस ली आयोग ने ,

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट व नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल ने डी जी पी से नैनीताल क्लब में भेंटकर नैनीताल में यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने की मांग की ।उन्होंने कहा कि शहर में वाहनों की भीड़ के कारण जाम लग जाता है और लोग घण्टों तक जाम में फंसे रहते हैं । ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page