खबर शेयर करें 👉

 

भीमताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मंगलवार को धारी, पदमपुरी व भीमताल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

 

पदमपुरी में भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। कहा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कस लेनी होगी। सेवा पखवाड़े के तहत घिघरानी में स्वच्छता कार्यक्रम व पौधरोपण किया। भीमताल में खुटानी से डांठ तक बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। कहा पीएम मोदी को पूरा देश अपना नेता उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ा है।

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

 

मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाईयों को छू रहा है। यहां विधायक राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी, ओखलकांडा कमलेश कैड़ा, नितिन राणा, राजेश नेगी, भावना मेहरा, प्रदीप जनौटी, प्रदीप बिष्ट, अनिल चुनौतिया, दिनेश सागुडी, कमल जोशी, कमला आर्या, सरोज आर्य, दीपा बिष्ट, पंकज जोशी, बीना आर्या, प्रदीप पाठक, भावना नौलिया, धर्मानंद जोशी, प्रकाश आर्य, विनीत जोशी, हेमा पठालनी, पुष्कर मेहरा, मदन गिरी, भुवन जोशी, पुष्पा मेलकानी, मुक्ता खंडका, रवि कुमार, शरद पांडे, सुनीता पांडे, दीप शिखा बिष्ट, खीमा शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page