खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से पायलट बाबा आश्रम गेठिया में शुरू हो गया है ।
     शिविर का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने दीप प्रज्वलित कर किया । उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व त्याग को याद करते हुए कहा कि मुखर्जी ने देश में कांग्रेस द्वारा थोपे गये दो विधान, दो प्रधान, दो निशान को समाप्त करने के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी । कांग्रेस की  तुष्टिकरण नीतियों से बचाने के लिये मुखर्जी ने जनांदोलन कर देश मे चेतना जगायी । उन्होंने ऐसे नींव का पत्थर बनकर विचार को जगाया जिसके परिणाम स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ने के साथ ही नित नये आयाम स्थापित कर विश्व पटल पर सम्मान पा रहा है।इससे पहले संगठन महामंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पौधरोपण भी किया । दूसरे सत्र में केदार जोशी ने हमारा विचार, हमारा परिवार विषय पर व अंतिम सत्र में कुंदन परिहार ने संबोधित किया । प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की । इस दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष दवेंद्र ढेला, महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी,जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, बीनाआर्य, भावना मेहरा, शांति मेहरा, प्रकाश आर्य, पुष्कर जोशी, रंजन बर्गली, मनोज भट्ट, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, विवेक साह, संजय दुमका, शिवांशु जोशी, हरीश भट्ट, योगेश रजवार, प्रमोद तोलिया, मोहन बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, भानु पंत, जुगल मठपाल, बालम मेहरा,  कंचन साह, विश्वकेतु वैद्य, भुवन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page